पटना : कंकड़बाग थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चिरैयाटांड़ हाई स्कूल पुरानी गली के पास से एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो अपना मकान रहते शराब की तस्करी के लिए किराए का मकान ले कर तस्करी किया करता था। कंकड़बाग थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान शक के आधार पर युवक को पकड़ा गया था पकड़े गए युवक के पास से शराब की बोतल मिलने के बाद पूछताछ में खुलासा किया कि एक कमरे से शराब की बोतल लेकर आ रहे।
बता दें कि जब कमरे में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई। जिसकी कीमत एक लाख से अधिक की आंकी जा रही है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि चिरैयाटांड़ में ही अपना मकान है। लेकिन घर से छुपा कर शराब बेचने के लिए किराए का मकान लिया और शराब का धंधा किया करने लगा। फिलहाल शराब तस्कर से पूछताछ जारी है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







