पटना : बिहार सहित पटना में कोरोना के मरीजों में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल रहा है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) की महिला डाक्टर के साथ नए चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 30 वर्षीय महिला बुखार के साथ बदन दर्द और सर्दी से पीड़ित थी। इसके बाद उन्होंने कोरोना जांच कराया था, कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, बाकी तीन मरीज निजी लैब में कोरोना जांच कराए थे। सभी कोरोना मरीजों की स्थिति ठीक है। इन चारों मरीजों को मिलाकर पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। इसमें पांच एम्स, तीन एनएमसीएच, एक आईजीआईएमएस और 12 निजी लैब के हैं।

NMCH में कोरोना के 2 मरीज मिले
वहीं नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के माइक्रो बायोलाजी विभाग में शनिवार को हुई कोरोना के संदिग्ध 20 नमूनों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव एक मरीज 30 साल की महिला राजेंद्र नगर व दूसरा 25 साल के अगमकुआं का युवक है। दोनों मरीज औषधि विभाग के ओपीडी में सर्दी, बुखार के लक्षण के साथ पहुंचा था।
यह भी पढ़े : Patna में फिर मिले कोरोना के 2 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 11
यह भी देखें :
Highlights


