बाराती से भरी ट्रैक्टर ने बोलेरो में मारी टक्कर, एक बालक की मौत

नवादा : नवादा में एक तेज रफ्तार में रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने यात्री से भरी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बोलेरो पर सवार एक 14 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। यह घटना बुधवार की रात्रि 11 बजे की बताई गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह शव को कहरिया गांव के पास एनएच-82 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जिसके सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह घटना जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के कहरिया-भूलन बीघा बाईपास एमएच-82 पर उस वक्त हुआ, जब बोलेरो पर सवार होकर लोग बारात के लिए निकले थे। बताया गया कि घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे के आसपास हुई। उसके बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र दोनों कहरिया गांव के रहने वाले थे, जो अपने चचेरे भाई के शादी में बाराती हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे गांव जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कहरिया मोड़ के पास बालोरो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो सवार राजेंद्र मांझी के 14 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

समाजसेवी सकलदेव मांझी ने बताया कि कहरिया नदी से बालू चोरी कर भाग रहे ट्रैक्टर काफी रफ्तार में था, जो अनियंत्रित होकर बालोरो में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना इतनी तेज हुई कि ट्रैक्टर का पीछे वाला दोनों पहिया खुल कर अलग हो गया। बावजूद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर तेजी से भागता रहा। घटना के विरोध में ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और कहरिया मोड़ को लगभग तीन घंटे तक सुबह जामकर यातायात बाधित कर दिया। मौके पर हिसुआ थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। काफी देर के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात ट्रैक्टर वाहन का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े : बेटे की बरामदगी को लेकर महिला ने किया सड़क जाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Breaking: अरगड्डा चेक पोस्ट के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने कई...

Ramgarh: रामगढ़ के नईसराय- गिद्दी ए मुख्य सड़क के अरगड्डा चेक पोस्ट के समीप अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर ने दो बाइक को टक्कर मारते...

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 147.29 करोड़ रुपए की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला...

झारखंड के बाजार में PALASH ब्रांड की लंबी छलांग,अब शहर के...

Jharkhand: झारखंड में दीदियों की मेहनत का कमाल अब बाजार को अपनी ओर लुभाने लगा है। गांव में दीदियों के द्वारा तैयार पलाश ब्रांड...

13 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मधुबनी : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB),...

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img