मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 147.29 करोड़ रुपए की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं मिल सकेंगी – CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढ़ांचे के मजबूत होने से यहां की शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने और प्रशासनिक कार्यों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करने में सहूलियत होगी। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं मिल सकेंगी।

CM PU 2 22Scope News

CM PU 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, शिक्षा और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ, चंद्रशेखर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक इनायत खान और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, अध्यापकगण एवं छात्र मौजूद थे।

CM PU 3 22Scope News

CM PU 4 22Scope News

यह भी पढ़े : CM नीतीश के इस्तीफे के बाद भावुक हुए मंत्री अशोक, मीडिया के सामने ही फफक कर रो पड़े

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...