बस और पिकअप के बीच टक्कर, एक महिला की मौत, 13 घायल

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-30 रोड स्थित लहुरबारी के समीप पिकअप और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप पर सवार 13 तीर्थयात्री घायल हो गए और एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को उपचार कराने के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी लोग दरभंगा से प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे।

सभी तीर्थ यात्री दरभंगा से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे

मोहनिया थाना के सब इंस्पेक्टर संजय राऊत ने जानकारी देते हुए बताया दरभंगा से मैजिक में सवार होकर सभी तीर्थ यात्री प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैसे ही मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-30 रोड स्थित लहुरबारी के समीप पहुंचे अचानक आगे जा रही बस के अचानक ब्रेक लेने से मैजिक ने टक्कर मार दीया। इसके बाद मैजिक सवार 13 तीर्थ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू हो सका। वहीं इलाज के दौरान एक महिला तीर्थयात्री सुनैना देवी पति शत्रुघ्न महतो की मौत हो गई। जो दरभंगा जिला की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी देखें :

मुठानी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर लड़का और लड़की की मौत

कैमूर जिले के मुठानी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक लड़का और एक लड़की की घटनास्थल पर मौत हो गई। उधर गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब दोनों के रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी तो ग्रामीणों द्वारा मोहनिया पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों का पहचान करते हुए परिजनों को सूचना देकर कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। मृत लड़का मोहनिया थाना क्षेत्र के मझाडी गांव का राम अवतार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रंजत सिंह बताया जा रहा है। वहीं मृत लड़की मोहनिया थाना क्षेत्र के कठेज गांव की मुमताज नाई की 19 वर्ष की पुत्री गुलबसा खातून बताई जा रही है। दोनों युवक युवती के एक साथ ट्रेन से कटने को लेकर बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Kaimur Maut 22Scope News
मुठानी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर लड़का और लड़की की मौत

यह भी पढ़े : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, महिला समेत तीन लोगों की मौत, चार घायल

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...