Commercial Advertisment

Gaya में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत, परिजनों ने जम कर किया हंगामा

गया: गया में पुलिस की कस्टडी में चोरी के एक आरोपी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं सिटी एसपी प्रेरणा कुमार थाना में पहुंच कर मामले की छानबीन की। मामला गया के कोतवाली थाना की है जहां बीते 5 जुलाई की रात एक घर में चोरी करने घुसे मोहम्मद शहजाद नाम के एक युवक को घर के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अगले दिन लोगों ने गिरफ्त में आये युवक के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला भी दर्ज कराया।

युवक पुलिस की कस्टडी में ही था जहां बीती शाम उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और हालत में सुधार होने पर फिर देर रात उसे थाना में लाकर हाजत में बंद कर दिया। रविवार की सुबह अचानक फिर से उसकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद पुलिस ने जयप्रकाश नारायण अस्पताल में उसे भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।

युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी प्रेरणा कुमार भी कोतवाली थाना पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Naubatpur में चोर होने के शक में एक युवक की पीट पीट कर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya Gaya

Gaya

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...