बोकारोः चास मुफस्सिल पुलिस ने ठगी के मामले में फरार चल रहे विक्रम कुमार रजक उर्फ बबलू रजक को गिरफ्तार किया है. इस मामले में जमादार गजाधर सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 140/ 22 में अभियुक्त विक्रम कुमार रजक लंबे अरसे से फरार चल रहे थे. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. लेकिन इतने दिनों तक यह पुलिस गिरफ्तार से दूर था.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. उन्होने बताया कि आरोपी बाउंड्री वॉल के लिए लगभग तीन लाख रुपए लिया था, इसके एवज में वादी को एक लाख का चेक दिया था. जो बाउंस कर गया. फिलहाल आरोपी को सदर अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है. जांच के बाद जेल भेज दिया जाएगा.
रिपोर्टः चुमन कुमार
Highlights







