ACS एस सिद्धार्थ ने जारी किया फरमान, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नहीं किया तो…

पटना: आईएएस डॉ एस सिद्धार्थ ने जब से शिक्षा विभाग का कमान संभाला है, लगातार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।‌ ACS डॉ एस सिद्धार्थ ने एक बार फिर राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में वार्षिक और अर्द्ध वार्षिक परीक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।‌ ACS ने सभी जिला के शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि पिछले वर्ष भी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक और वार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न करवाने का निर्देश जारी किया गया था लेकिन कुछ जगहों पर निर्देश का पालन नहीं किया गया था।‌

लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं ACS

प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 10 मार्च से शुरू होने वाले अर्द्ध वार्षिक परीक्षा को सशक्त एवं कदाचारमुक्त करवाने के लिए सभी पदाधिकारी, वीक्षक और केन्द्राधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किये जाएं।‌ इसके साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक की स्थिति में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।‌

यह भी पढ़ें – Hajipur: किराये के लिए कमरा देखने आया, पानी माँगा और मार दी गोली, फिर ये कर चलते बने…

ACS ने निर्देश दिया है कि परीक्षा के बाद रैंडम तरीके से 500 से एक हजार छात्रों के नाम पते के साथ उनकी उत्तर पुस्तिका में मूल्यांकन के साथ ही अंकशीट ई-शिक्षकोश पोर्टल पर अपलोड किये जायें जिसकी जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी खुद करेंगे।‌ इसके साथ ही वे छात्रों का साक्षात्कार भी करेंगे।‌ उत्तर पुस्तिका में मूल्यांकन एवं साक्षात्कार में ज्ञान में अंतर पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna University में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही हुआ धड़ाम! बमबाजी से दहला दरभंगा हाउस..
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img