Patna University में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही हुआ धड़ाम! बमबाजी से दहला दरभंगा हाउस..

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना विश्वविद्यालय (Patna University) के दरभंगा हाउस में असामाजिक तत्वों ने बमबाजी की।‌ बमबाजी की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।‌ घटना की सूचना पर टाउन एएसपी दीक्षा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।‌ पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।‌

Patna University में बम धमाका

बमबाजी पटना विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग के एचओडी की गाड़ी पर की गई।‌ हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई लेकिन गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।‌ मामले में टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि दरभंगा हाउस में असामाजिक तत्वों ने सुतली बम एक गाड़ी पर फेंका है।‌ बम ब्लास्ट होने की वजह से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।‌ फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।‌ जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।‌

2 5 22Scope News

यह भी पढ़ें – Hajipur: किराये के लिए कमरा देखने आया, पानी माँगा और मार दी गोली, फिर ये कर चलते बने…

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में छात्रसंघ चुनाव की भी घोषणा कर दी गई है।‌ छात्रसंघ चुनाव के लिए 17 मार्च तक नामांकन होगा जबकि मतदान और परिणाम 29 मार्च को होना है।‌ छात्रसंघ चुनाव को लेकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि पटना विश्वविद्यालय का माहौल गर्म रहेगा और असामाजिक तत्व विभिन्न प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM नीतीश के नेतृत्व में इस मामले में Bihar बन रहा अव्वल, सात निश्चय योजना के तहत…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...