भागलपुर : जाम की समस्याओं से जूझते व रेंगते हुए शहर भागलपुर में अगर आपका आगमन हो रहा है तो आप जाम की समस्याओं से लड़ने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि भागलपुर शहर में यह एक बड़ी व विकट समस्या है। इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज तिलकामांझी चौक के आसपास अवैध रूप से सड़कों पर लगे दुकानों पर नगर निगम व जिला प्रशासन का बुलडोजर चला और दर्जनों दुकानों को हटाया गया।
साथ ही सख्त हिदायत दी गई की किसी भी चौक से 50 मीटर की दूरी पर दुकान लगाई तो बड़ी कार्रवाई होगी। इस अतिक्रमण को हटाने में खुद भागलपुर एसडीएम धनंजय कुमार ने कमान संभाल रखी थी। साथ ही सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, डीटीओ और नगर निगम पदाधिकारी अपने दलबल के साथ अतिक्रमण को हटाते दिखे।
अजय कुमार की रिपोर्ट







