वैकेंसी के 8 साल बाद सिविल सेवा बैकलॉग मुख्य परीक्षा का आया रिजल्ट इतने हुए पास

रांची: जेपीएससी द्वारा सिविल सेवा के बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी आने के आठ साल बाद सोमवार को मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें 10 पदों के विरुद्ध 30 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

यानि एक पद के लिए इंटरव्यू में तीन अभ्यर्थी को आमंत्रित किया गया है। जेपीएससी ने सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की संभावित तिथि घोषित कर दिया गया है।

सर्कुलर रोड स्थित आयोग कार्यालय में 28 जुलाई को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद 29 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन किया गया है।

अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन सभी प्रमाण पत्रों की ऑरिजनल प्रति साथ लाने के सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें 154 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

इसमें एसटी के 60, बीसी वन के 17 तथा बीसी टू के 77 अभ्यर्थी शामिल हैं। बताते चलें कि रिक्त पदों में डीएसपी के चार पद, कारा अधीक्षक के चार पद और नियोजन पदाधिकारी के दो पद शामिल हैं।

सिविल सेवा के लिए कुल 7341 आवेदन आये थे। इनमें 3080 अभ्यर्थी वैध थे। लिए कहा गया है। वहीं साक्षात्कार के दिन निर्धारित समय से एक घंटे पहले रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया है।

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाने के लिए गया है। बताते चलें कि सिविल सेवा के नियुक्ति के लिए वर्ष 2017 में प्रक्रिया शुरू की गई थी।

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...