अमरनाथ के बाद अब डोडा में फटा बादल, कई गाड़ियां मिट्टी में धंसी

आर्मी कैंप में घुसा बाढ़ का पानी

डोडा : जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ के बाद अब डोडा गुंटी वन में बादल फट गया.

जिसके चलते यहां बाढ़ के हालात बन गए. वहीं कई गाड़ियां मिट्टी में धंस गईं.

इतना ही नहीं हाईवे ब्लॉक हो गए.

बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी आर्मी कैंप में भी घुस गया.

हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं आई है,

लेकिन बताया जा रहा है कि इलाके के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

सुबह करीब चार बजे फटा बादल

एजेंसी के मुताबिक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ठठरी बेल्ट के गुंटी वन क्षेत्र में

सुबह करीब चार बजे बादल फटा, जिसके चलते भारी बाढ़ आ गई. इस वजह से कुछ वाहन कीचड़ में फंस गए. कुछ समय के लिए हाईवे ब्लॉक हो गया था, लेकिन अब इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है.

सड़कों से हटाया जा रहा मलबा

ठठरी में बादल फटने से सड़कों पर पानी भर गया. लिहाजा आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. वहीं प्रशासन की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है. जो गाड़ियां मिट्टी में धंस गई हैं, उन्हें जेसीबी के जरिए बाहर निकाला जा रहा है, इसके साथ ही सड़कों से मलबा हटाया जा रहा है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बादल फटा था, लेकिन गनीमत रही कि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि बाजार और दुकानों से सामने मलबा एकत्र हो गया है. जिसे हटाने का काम किया जा रहा है.

अमरनाथ में बादल फटने से 16 की मौत

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने के चलते तबाही का मंजर नजर आ रहा है. अब तक इस घटना में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ और सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. घायलों को तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है.

अमरनाथ में चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

अमरनाथ में बादल फटने से हुई तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इसे लेकर एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि, 16 लोगों के मृत्यु की खबर है और 40 के आसपास लोग लापता हैं. साढ़े 4 बजे तक रेस्क्यू का काम चला फिर बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया, वापस सुबह 6 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img