Munger: वरमाला के बाद दुल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा वापस, दुल्हन तो….

324
Munger
Munger: वरमाला के बाद दुल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा वापस, दुल्हन तो....
Advertisment

मुंगेर: मुंगेर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन मंच पर चढ़ कर वरमाला तो की लेकिन शादी की मंडप में नहीं पहुंच सकी। मामला मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के मासुमगंज सती स्थान का है जहां एक युवती की शादी के लिए एक बारात आई थी। बारात आने के बाद दुल्हन ने दुल्हे के साथ वरमाला तो किया लेकिन जब शादी के लिए मंडप पर जाना था तो पता चला कि लड़की घर से भाग गई है। Munger Munger Munger Munger

Advertisment

बताया जा रहा है कि गांव के अजय मंडल ने अपनी बेटी की धूमधाम से शादी करने की तैयारी कर रखी थी। बारात के मुंगेर के ही संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव से आई। बारात आने के बाद शादी की रश्म शुरू हो गई, वरमाला के दौरान वर वधू ने एक दूसरे को फूलों की माला पहनाई और मिठाई भी खिलाया। शादी में आये रिश्तेदार के साथ ही बारात ख़ुशी के माहौल में खा पी रहे थे, तभी दुल्हन किसी बहाने से निकली और फिर अपनी प्रेमी के साथ भाग गई।

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack: उसने 25 को मारा तो तुम…, RJD विधायक ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए….

काफी देर के तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। शादी की रश्मों के बीच अचानक इस तरह दुल्हन के भाग जाने के बाद शादी में मौजूद सभी लोग भौचक रह गये। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा भी चलता रहा लेकिन अंत में दुल्हे को बगैर दुल्हन ही वापस जाना पड़ा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, मधुबनी में PM ने की CM के कामों की तारीफ…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Advertisement