Begusarai में मनाई गई राष्ट्रकवि की पुण्यतिथि, डीएम समेत….

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 51वीं पुण्यतिथि पर बेगूसराय जिले में विभिन्न स्थानों पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने उनके पैतृक ग्राम सिमरिया अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत सिमरिया एक में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिनकर जी के आवास पर उनके आदमकद प्रतिमा एवं तैलीय चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। Begusarai  Begusarai  Begusarai  Begusarai  Begusarai 

इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा जीरोमाईल स्थित दिनकर जी की आदमकद प्रतिमा पर, दिनकर कला भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में स्थित दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष, महापौर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, उप विकास आयुक्त बेगूसराय, नगर आयुक्त नगर निगम, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने दिनकर जी के प्रमिता पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

यह भी पढ़ें – Begusarai में डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को दिया परिचय पत्र

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के कारण भारत में बेगूसराय जिला की अलग पहचान है। दिनकर जी की रचनाओं का बेगूसराय के विकास में अहम योगदान रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए दिनकर जी प्रेरणादायक रहे है, बेगूसराय के जितने भी साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकार है, सभी ने कई राज्यों में जाकर जो अपना योगदान दिया है, उसमें दिनकर जी रचनाओं एवं कविताओं  की अहम भूमिका रही है। जिला पदाधिकारी ने युवाओं, छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए दिनकर जी द्वारा लिखी गई कविताओं से प्रेरणा लेने की बात भी कहीं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, मधुबनी में PM ने की CM के कामों की तारीफ…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...