दिल्ली में हुए कोचिंग हादसे के बाद पटना प्रशासन ने बरती सतर्कता, संस्थानों की जांच शुरू

पटना : दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग संस्थान में हादसे के बाद पटना जिला प्रशासन ने सतर्कता बरते हुए पटना जिले में चल रहे सभी कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की। इसी कड़ी में कुल 124 कोचिंग संस्थान ऐसे पाए गए जो मनको पर खड़े नहीं उतर रहे थे। वैसे कोचिंग संस्थानों को बंद करने के दिशा निर्देश दे दिया गया है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अभी तक कुल 1100 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 500 कोचिंग संस्थानों का निबंध किया जा चुका है और अन्य 600 कोचिंग संस्थानों की जांच जारी है। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि जो भी कोचिंग सेंटर पटना जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए मनको पर खरा नहीं उतरेंगे, वैसे कोचिंग संस्थानों पर मुकम्मल कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दिल्ली कोचिंग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी जिसमें कि एक बिहार के औरंगाबाद की लड़की भी शामिल थी।

यह भी पढ़े : कोचिंग एसोसिएशन के साथ Patna DM की बैठक

यह भी देखें : 

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...