Sunday, August 17, 2025

Related Posts

खुद पर FIR होने के बाद भड़क गए गोपाल मंडल, सांसद से कहा- साबित करें कि वह महिला कौन है

भागलपुर : भड़क गए गोपाल मंडल – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो लाडलों के बीच जंग छिड़ गई है। यह जंग जदयू सांसद अजय मंडल बनाम जदयू विधायक गोपाल मंडल है। बीते दिनों विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल और जदयू की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अपर्णा के रिश्ते को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सांसद अजय मंडल ने चरित्र हनन और मानहानि का मुकदमा घोघा थाना में दर्ज कराया है। सांसद ने गोपाल मंडल को अपराधिक छवि वाला बताया है। साथ ही जान माल की भी गुहार लगाई है। उन्होंने उस महिला को अपनी भांजी बताया है।

भड़क गए गोपाल मंडल , सांसद पर आरोपों की बौछार कर दी

इधर, गोपाल मंडल आगबबूला हो गए। प्रेसवार्ता बुलाई और अजय मंडल पर आरोपों की झड़ी लगा दी। अभद्र टिप्पणियों की बौछार कर दी। आरोप भी ऐसे वैसे नहीं बेहद ही गंभीर है। गोपाल मंडल ने अजय मंडल को हत्यारा, चोर, लुटेरा, डकैत, शराब माफिया और एड्स पीड़ित बताया। विधायक गोपाल ने कहा कि हम पर वह फिर किया कर ले मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इसका सबूत दे कि वह महिला कौन है और उसको लेकर क्यों घूम रहा है। क्या अजय मंडल ने शादी किया है। नहीं किया है तो उसे महिला को अपनी भांजी बातकर क्यों घूम रहा है।

यह भी देखें :

अजय मंडल पहले भी हत्या किया करता था अब भी क्राइम करता है – JDU MLA गोपाल मंडल

जदूय विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि सांसद अजय मंडल पहले भी हत्या किया करता था अब भी क्राइम करता है। अजय मंडल अफीम की खेती करता था, बिजली का तार चोरी कर लेता था तो कभी रेल पटरी को चोरी कर लेता था। हम पर वह एफआईआर कर रहा है। कितना भी करे फिर भी हम कहेंगे कि वह रखैल है। गोपाल मंडल ने यह भी कह दिया कि अजय मंडल को एड्स है। पारस अस्पातल के डॉक्टर ने ही बताया है कि उसको एड्स है। हम कहते हैं कि जांच करवा लें। मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जांच करवा लें। पत्रकार को भी अजय मंडल ने मारा था और इस महिला के कारण मारा था।

यह भी पढ़े : कटिहार में फूटा गोपाल मंडल का गुस्सा, सांसद पर संगीन आरोप, JDU महिला नेत्री पर की टिप्पणी

राजीव रंजन की रिपोर्ट

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe