RCP को शो कॉज के बाद कांग्रेस का CM Nitish पर बड़ा आरोप, कहा- इनकी संपत्ति की भी हो जांच

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अकूत संपत्ति जुटाने का आरोप, पार्टी ने किया शो कॉज

पटना : जदयू (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) को पार्टी की ओर से शो कॉज के बाद

बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस (Congress) ने

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू के तमाम नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है.

कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी (Asit Nath Tiwari) ने कहा कि

सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पिछले 15-16 सालों में जदयू के कई नेताओं ने अकूत संपत्ति अर्जीत की है.

जिसकी जांच होनी चाहिए. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की अब पोल खुल गई है,

और उन्होंने किस तरह से संपत्ति बनायी है.

आरसीपी के साथ उनकी बेटी लेसी सिंह की संपत्ति की जांच होनी चाहिए.

नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक बार हिम्मत करके

उनकी भी संपत्ति जांच करा लिजिये, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.

जानिये BJP और RJD ने क्या कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर लगे आरोप पर बीजेपी और राजद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके दल के अंदर का मामला है. इस पर कुछ भी बोलना उचित नहीं है. हालांकि बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि जिन पर आरोप लगा है उनके जवाब का हमें इंतजार करना चाहिए.

वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जदयू में जिस तरीके से आरसीपी सिंह को लेकर खटपट चल रही थी ये उसी का परिणाम है. यदि पार्टी में रहकर कोई भी पार्टी के खिलाफ कार्य करेंगे तो उस पर पार्टी कार्रवाई करती ही है.

JDU की ओर से भेजे गये RCP Singh को शो कॉज नोटिस का HAM ने किया स्वागत

RCP Singh को JDU की ओर से भेजे गये शो कॉज पर हम प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने कहा कि एनडीए में गलत करने पर कार्रवाई होती है. जिसका HAM पार्टी स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि हम विपक्ष के जैसे नहीं हैं जो एक भ्रष्ट को बचाने के लिए पूरी पार्टी को लगा दें. हम (HAM) जदयू के कार्रवाई का स्वागत करती है.

RCP Singh को शो कॉज नोटिस

बता दें कि पार्टी की ओर से आरसीपी सिंह (RCP Singh) को शो कॉज नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस नालंदा जिले के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष के आरोप पर भेजा गया है. आरसीपी सिंह पर जदयू में रहते अकूत संपत्ति जुटाने का आरोप है. उनपर परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जो कि नीतीश की जीरो टॉलरेंस नीति है.

नालंदा के दो प्रखंडों में RCP Singh ने खरीदा 40 बीघा जमीन

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से ये जवाब-तलब किया गया है. साल 2013-2022 तक प्रॉपर्टी अर्जित करने का आरोप है. इसमें नालंदा जिले के दो प्रखंडों में खरीदी गई 40 बीघा जमीन भी शामिल है. जमीन को दान में लेने का आरोप भी आरसीपी सिंह पर लगा है. इन संपत्तियों का चुनावी हलफनामे में जिक्र नहीं किया गया था. पार्टी का आरोप है कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात को छिपाए रखा. जेडीयू ने यहां तक आरोप लगाया है कि आरसीपी सिंह ने अपनी पत्नी के नाम में हेरफेर कर जमीन खरीदी है.

रिपोर्ट: शक्ति/प्रणव राज

Saffrn

Trending News

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...

Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त,...

Ramgarh : Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi...

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, युवक को घर से खींचकर लाया...

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बैंखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर के सामने से...

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img