Advertisment
Motihari Breaking- पंचायत चुनाव में छौड़ादानो प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 24 से प्रत्याशी रामकृपाल ठाकुर ने मतगणना में हेराभेरी का आरोप लगाया है.
Advertisment
प्रत्याशी रामकृपाल ठाकुर का कहना है कि उनेक जीत की घोषणा कर दी गई थी. अधिकारियों ने आधा घंटे के बाद प्रमाण पत्र दिए जाने की जानकारी दी थी. समर्थकों में खुशी की लहर थी. लेकिन अचनाक विधायक के दबाव में तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी के जीत की घोषणा कर दी गई.
रामकृपाल ठाकुर ने तत्काल मामले की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और राज्य चुनाव आयोग को दिया और दूबारा मतगणना की मांग की. लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई.
अब रामकृपाल ठाकुर ने हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे है. इस मामले में कोई भी संबंधित अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है.
Advertisement




