कृषि मंत्री ने पटना सिटी जल्ला के बाहरी धवलपुरा में किसान चौपाल में की सहभागिता

पटना : बिहार सरकार के नए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने आज पटना सिटी के जल्ला क्षेत्र के बाहरी धवलपुरा में आयोजित किसान परिचर्चा किसान चौपाल में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर मंत्री का स्वागत किया और अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रखीं।

PM व CM के नेतृत्व में कृषि विकास, किसान सुरक्षा व किसान सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है – कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि विकास, किसान सुरक्षा और किसान सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Mantri Ramkripal Yadav 1 22Scope News

प्याज उत्पादन में बिहार देश में चौथे स्थान पर है – रामकृपाल यादव

उन्होंने बताया कि प्याज उत्पादन में बिहार देश में चौथे स्थान पर है। प्याज, आलू एवं सब्जी जल्ला क्षेत्र के मुख्य कृषि उत्पाद हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की चुनौतियों से वे पहले से परिचित हैं और इनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। किसान चौपाल के दौरान किसानों ने सामूहिक रूप से कृषि मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से नहर का पक्कीकरण, नेशनल हाईवे के नीचे अंडरपास निर्माण, जलजमाव की समस्या के स्थाई समाधान, समय पर बीज उर्वरक, कीटनाशक उपलब्धता, सब्जी विक्रय केंद्र की स्थापना और सिंचाई हेतु नियमित बिजली आपूर्ति जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।

कृषि मंत्री ने कहा- जल्ला क्षेत्र की इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

मंत्री रामकृपाल यादव ने ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जल्ला क्षेत्र की इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, स्थानीय विधायक रत्नेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में किसान और कृषि अधिकारी मौजूद थे।

Mantri Ramkripal Yadav 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के किसानों को धनी बनाने की तैयारी! जानिए नए कृषि मंत्री ने क्या किया ऐलान

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img