पटना: पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने प्रेस कांफ्रेंस किया और जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान पर पलटवार किया और कहा कि उनका बयान कहीं से भी सही नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है, खास करके अल्पसंख्यक समुदाय के लिए नीतीश कुमार ने बेहद ही अच्छा काम किया है। देवेश चंद्र ठाकुर को सीतामढ़ी में 20 प्रतिशत से अधिक मुसलमानों ने वोट दिया है जिसकी वजह से उनकी जीत हुई है।
देवेश चंद्र ठाकुर के बयान से मुसलमानों को काफी तकलीफ पहुंची है। उन्हें मुसलमानों से माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो नीतीश कुमार जो चाहते हैं वह पूरा नहीं हो पाएगा। वहीं देवेश चंद्र ठाकुर के बयान के समर्थन वाले गिरिराज सिंह के बयान के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने उनका बयान सुना नहीं है। लेकिन मैं देवेश चंद्र ठाकुर से आग्रह करूंगा कि वे मुसलमानों से माफ़ी मांगे बाकि वह जो चाहे करें।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर मामले में CPI-ML ने की प्रेसवार्ता
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्टh
Ahmad Ashfaque Karim Ahmad Ashfaque Karim Ahmad Ashfaque Karim
Ahmad Ashfaque Karim
Highlights







