मुजफ्फरपुर मामले में CPI-ML ने की प्रेसवार्ता

पटना: राजधानी पटना में स्थित सीपीआई एमएल के कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माले विधायक संदीप सौरभ ने मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले में कहा कि DVR कंपनी की बिहार के कई जिलों में ब्रांच है। इस कंपनी में 200 से अधिक लड़कियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण का मामला है। मुजफ्फरपुर में पहले भी बालिका गृह कांड हो चुका है।

भाकपा माले की टीम जब वहां जांच में पहुंची तो पाया गया है कि जिस मकान में वे लोग रहती थी उस मकान को पुलिस ने अभी तक सील नहीं किया है। जांच के दौरान हमें पता चला कि DVR नाम की कंपनी लंबे समय से काम कर रही है। लड़कियों से नौकरी के नाम पर पैसा लिया जाता है साथ ही उनके साथ यौन शोषण भी किया जाता है। मुजफ्फरपुर कॉलेज से अचानक कॉलेज जाने वाली लड़की गायब हो जा रही है।

सिटी एसपी से बात की और जांच की बात कही। जांच में राजनीतिक दलों की संलिप्तता भी है। माले एमएलसी शशि यादव ने कहा कि जब मुजफ्फरपुर में सीपीआई एमएल की जांच दल पहुंची तो कई सारी अनियमितताएं पाई गई हैं, उनकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। मामलों में लीपापोती नहीं होनी चाहिए। सरकार पीड़ित महिलाओं को उचित मुआवजा दे और जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। मामलों में कहीं न कहीं बड़ी मछलियां भी शामिल हैं, जिसकी वजह से पुलिस सही तरह से कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें- JDU MP के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

CPI-ML CPI-ML CPI-ML CPI-ML

CPI-ML

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...