Air Travel Rules Update: केंद्र सरकार ने एयरलाइंस के सीट चार्ज पर लगाई रोक, अब हर फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त, परिवारों को साथ बैठाने का भी निर्देश।
Air Travel Rules Update नई दिल्ली: घरेलू हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों के मनमाने सीट शुल्क पर सख्ती दिखाई है। नागर विमानन मंत्रालय ने निर्देश जारी कर कहा है कि अब हर घरेलू उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करानी होंगी।
Air Travel Rules Update: अब 60% सीटें होंगी मुफ्त, नहीं होगा दबाव
अब तक एयरलाइंस कंपनियां केवल करीब 20 प्रतिशत सीटें ही मुफ्त रखती थीं और बाकी सीटों के लिए वेब चेक-इन के दौरान अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता था। नए नियमों के तहत यात्रियों को अब सशुल्क सीट चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया गया है।
Key Highlights:
हर घरेलू फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त होंगी
यात्रियों को सशुल्क सीट लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा
परिवारों को साथ या पास-पास सीट देना अनिवार्य
DGCA ने उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
यात्रा नियमों में पारदर्शिता बढ़ाने का प्रयास
Air Travel Rules Update: परिवारों को साथ बैठाने का अनिवार्य नियम
मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों, खासकर परिवारों को एक साथ या पास-पास की सीटें दी जाएंगी। पहले एयरलाइंस कई बार परिवार के सदस्यों को अलग-अलग सीट देती थीं, जिससे उन्हें साथ बैठने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था।
अब एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक परिवार के सदस्य एक साथ यात्रा कर सकें।
Air Travel Rules Update: नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
नागर विमानन महानिदेशालय ने चेतावनी दी है कि नए नियमों का पालन नहीं करने वाली एयरलाइंस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही खेल उपकरण, संगीत वाद्ययंत्र और पालतू जानवरों के परिवहन से जुड़े नियमों को भी अधिक पारदर्शी बनाया गया है। सरकार ने यह भी कहा है कि फ्लाइट देरी या टिकट रद्द होने की स्थिति में यात्रियों के अधिकारों को और मजबूत किया जाएगा।


