मधुबन घटना को लेकर आजसू ने 6 सदस्यीय समिति का किया गठन, कल धनबाद जाएगी टीम

रांची. 9 जनवरी को धनबाद जिला अंतर्गत मधुबन में घटित घटना की जानकारी के लिए आजसू पार्टी ने छः सदस्ययी समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार किया गया है।

आजसू ने 6 सदस्यीय समिति का किया गठन

यह समिति धटना में प्रभावित परिवारों से मिल कर घटना की पूर्ण जानकारी लेगी। इसके बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीयों से मिलकर अभी तक हुई कार्रवाई की के बारे में जानकरी भी प्राप्त करेगी। यह समिति 15 जनवरी यानी कल दिन बुधवार को धनबाद जाएगी तथा विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेगी।

समिति में ये शामिल

समिति के सदस्यों में निर्मल महतो (विधायक मांडू), लम्बोदर महतो (पूर्व विधायक गोमिया), पंकज श्रीवास्तव (पूर्व न्यायाधीश, सुबोध प्रसाद (पूर्व डीआईजी), राजेंद्र मेहता (प्रधान सचिव) और राधेश्याम गोस्वामी (प्रधान सचिव) शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!