Ratu में भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम…

Ranchi : आज रातू (Ratu) प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम आजसू पार्टी रातू प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन महतो जी के नेतृत्व में संपन्न हुई। उक्त हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसु पार्टी के हटिया विधानसभा प्रभारी हटिया भरत कांशी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार के कारण क्षेत्र की जनता लाचार एवं बेवस है ।

प्रखंड मुख्यालय लूट का अड्डा बना हुआ है। सरकारी संरक्षण में हो रहे लूट से जनता त्रस्त है। पदाधिकारी निर्भीक होकर दलाली को बढ़ावा दे रहे हैं उन्हें किसी की भी डर नहीं है। वर्तमान सरकार का पदाधिकारी पर से नियंत्रण समाप्त हो चुका है।
कार्यक्रम को आजसू की केंद्रीय महासचिव श्रीमती निर्मला भगत जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का हल्ला बोल कार्यक्रम सांकेतिक रूप से चेतावनी है।

बाज नहीं आने पर तालाबंदी करेंगे 

अगर पदाधिकारी समय पर बाज नहीं आते हैं तो आने वाले दिनों में आजसू पार्टी रातू प्रखंड मुख्यालय में तालाबंदी करेगी एवं उग्र आंदोलन होगा और उसका दोष पूर्ण रूप से पदाधिकारी का होगा। कार्यक्रम को केंद्रीय सदस्य राजीव मिश्रा, रातु प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन महतो, सुंडील पंचायत की मुखिया लीला तिर्की, सुंडिल पंचायत समिति जितेंद्र कांशी, तारूप पंचायत समिति सलगी उरांव, महिला नेत्री रूपा देव, अन्नू देवी जी,योगेंद्र उरांव, विशाल साहू, मीना गाड़ी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचम महतो, दयाशंकर झा जी,मुकेश साहू जी, रमेश उरांव जी, दिलीप महतो जी,रेणु देवी जी, दिलीप विश्वकर्मा, राजू शर्मा, मुन्नी कुमारी, बेबी डूबे,हेमंत बड़ाइक, विक्की कुमार, दीपक साहू जी, देवेंद्र पाहन, अमीन मुंडा, किन्नू उरांव,चरण कुमार सिंह,पुरण कांशी जी, दिनेश बैठा जी , सुशील घोष जी,पुष्पा देवी जी विवेक सिंह, प्रमोद सिंह, कार्तिक उरांव, बिनोद सिंह,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...