5G सेवा को आकाश अंबानी ने बताया डिजिटल कामधेनु

IMC में प्रधानमंत्री ने किया 5G का शुभारंभ, जियो-ग्लास पहन पीएम मोदी ने लिया वर्चुअल रियलिटी का जायजा

नई दिल्ली : इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में 5जी की धमाकेदार शुरुआत हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G सेवाओं का बटन दबा कर शुभारंभ किया.

Jio True 5G तकनीक का जायजा लेने प्रधानमंत्री जियो पवेलियन पहुंचे.

प्रधानमंत्री ने जियो-ग्लास पहनकर वर्चुअल रियलिटी का रियल टाइम एक्पिरियंस किया.

इस दौरान जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी प्रधानमंत्री को जियो-ग्लास के बारे में बताते दिखे.

इससे पहले रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो पवेलियन पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

5जी की धमाकेदार शुरुआत – 130 करोड़ भारतीयों को मिला उपहार- मोदी

देश वासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने मोदी ने कहा कि टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से

130 करोड़ भारतीयों को 5जी के तौर पर एक शानदार उपहार मिला है.

5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है. 5G, अवसरों के अनंत-आकाश की शुरुआत है.

प्रधानमंत्री ने विपक्षियों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार के प्रयासों से

भारत में डेटा की कीमत बहुत कम बनी हुई है. ये बात अलग है कि हमने इसका हल्ला नहीं मचाया,

बड़े-बड़े विज्ञापन नहीं दिए. हमने फोकस किया कि कैसे देश के लोगों की सहूलियत बढ़े, ‘ईज़-ऑफ-लिविंग’ बढ़े

2023 के अंत तक पूरे देश में शुरू होगी 5G सर्विस- मुकेश अंबानी

उद्घाटन सेशन में मुकेश अंबानी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही देश,

5जी की सुपरफास्ट इंटरनेट सेवाओं का आनंद ले पाएगा.

दीवाली तक चुनिंदा मैट्रो शहरों में और 2023 के अंत तक पूरे देश के हर शहर

और हर तालुका में 5 जी सर्विस शुरू कर दी जाएगी.

मुकेश अंबानी ने ईशारा किया कि दुनिया के मुकाबले भारत में 5जी सेवाएं सस्ती होंगी.

उन्होंने कहा कि “5G का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है.

देश ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में

उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5G सेवाओं को शुरू करेंगे.”

5जी की धमाकेदार शुरुआत : सर्विस और डिवाइस, किफायती दरों पर मिलने चाहिए– आकाश अंबानी

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि

हर भारतीय के लिए डिवाइस और सर्विस दोनों को किफायती होना चाहिए.

आकाश अंबानी ने 5G को डिजिटल कामधेनु बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 5जी के लिए उठाए गए कदमों की सरहाना भी की और कहा कि 5G अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी तकनीक से कहीं बढ़कर है. यह एक मूलभूत तकनीक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स जैसी अन्य टेक्नोलॉजी की पूरी क्षमता को पूरी तरह अनलॉक करेगी.

5G सेवा: सुनील भारती मित्तल ने कही दिलचस्प बात

प्रधानमंत्री के सामने भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल ने बेहद दिलचस्प बात कही.

उन्होंने माना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी, बहुत तेज रफ्तार से टेक्नोलॉजी को आगे ले गए, और हमें यानी बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को भी अपनी स्पीड बढ़ानी पड़ी.

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img