पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज महागठबंधन की ओर से महारैली का ओयजन किया गया है। इस रैली को जन विश्वास महारैली कहा जा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जन विश्वास महारैली में शामिल होने पटना पहुंचे। मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी का 80 और बिहार 40 सीट हराकर भाजपा को केंद्र से बाहर करने का समय आ गया है। अब किसान, मजदूर और बेरोज़गारों की बात होगी। पटना एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव गुलाब की पंखुड़ियां से स्वागत किया गया।
अभिषेक गुप्ता और कुमार गौतम की रिपोर्ट