पटना: बड़ी खबर बिहार की राजनीतिक जगत से है जहां Congress ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को हटा कर अब विधायक राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। मामले में पार्टी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहार में कांग्रेस अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी हुई है।
पिछले महीने राहुल गांधी भी दो बार पटना आये जबकि Congress के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू लगातार बिहार में कैंप कर रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने बिहार में यात्रा भी शुरू की है। इसके साथ ही लंबे समय से चर्चा तेज थी कि अखिलेश सिंह को Congress के प्रदेश अध्यक्ष पद से जल्दी ही हटाया जायेगा। इधर प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्ल्वारू के साथ भी उनकी खींचतान की खबरें आ रही थी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…