अलकार्डाे हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, कम दाम पर होगा इलाज

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में अलकार्डाे हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन किया गया. रविवार को जिले के सिविल सर्जन एवं जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं अस्पताल प्रबंधन के लोग मौजूद रहे. इस अस्पताल में कम दाम पर गरीबों का इलाज होगा.

बता दें कि उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी शामिल होना था, लेकिन कुछ कारण से वे उपस्थित नहीं हो सके. वहीं अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद अतिथियों को सम्मानित भी किया गया. इस अस्पताल में फिलहाल इमरजेंसी और ओपीडी सुविधा एवं फार्मेसी की सुविधा शुरू की गई है. वहीं कुछ ही महीनों में यहां 40 बेड एवं 10 आईसीयू बेड की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...