रांची. आलमगीर आलम की रिमांड अवधि कल यानी सोमवार को पूरी हो रही है। ऐसे में कल उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। टेंडर कमीशन मामले में उनसे पूछताछ के लिए अब तक कुल 11 दिनों की रिमांड मिल चुकी है। 5 दिनों की रिमांड अवधि कल ही पूरी हो रही है।
आलमगीर आलम की रिमांड अवधि कल समाप्त
बता दें कि 15 मई को टेंडर कमीशन और मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि टेंडर कमीशन के रूप में उन पर करोड़ों रुपये लेने का आरोप है। बता दें कि ईडी ने छापेमारी के दौरान उनके नीजि सचिव के नौकर के ठिकानों से लगभग साढ़े 37 करोड़ जब्त किये थे। इसके बाद उनके नीजि सचिव और उनके नौकर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी ने आलमगीर आलम से भी पूछताछ की थी।
बताया जा रहा है कि मामले में ईडी ने कई लोगों को समन भेजा है। आईएएस मनीष रंजन से भी 28 मई को पूछताछ होनी है।
Highlights







