क्रिसमस और नए साल को लेकर अलर्ट, कई राज्यों ने बढ़ाई सख्ती

412
Advertisment

नई दिल्ली : देश में जानलेवा कोरोना वायरस के खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट से अबतक 341 लोग संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को भी सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी. ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना की आने वाली लहर के खिलाफ देश का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कितना तैयार है, पीएम मोदी ने इस बात का पूरा अपडेट लिया. वहीं, क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर केंद्र की ओर से राज्य सरकारों को निर्देश जारी किए गए हैं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है.

Advertisment

इसके अलावा कोरोना को रोकने के लिए दवाओं की उपलब्धता सहित मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की समीक्षा की गई तो ऑक्सीजन सिलेंडर और कनसनट्रेटर, वेंटिलेटर, पीएसए प्लांट, आईसीयू, ऑक्सीजन बेड हर इंतजाम की पीएम ने पूरी जानकारी ली. प्रधानमंत्री की मीटिंग से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ मीटिंग की. जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन्हें टीकाकरण में तेजी लाने को कहा गया है. खासकर जिन जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है.

राज्यों ने भी कोरोना से निपटने के लिए फैसले

केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अलावा राज्य भी कोरोना से निपटने के लिए फैसले ले रहे हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट से पहले एहतियातन मध्य प्रदेश में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है तो महाराष्ट्र में भी नाइट कर्फ्यू लौटने का अंदेशा बढ़ गया है, क्योंकि महाराष्ट्र ओमिक्रॉन के मामले में भी नंबर वन है. दिल्ली से लेकर गुजरात और तेलंगाना तक ओमिक्रॉन की दहशत बढ़ रही है. राज्य सरकारें मीटिंग पर मीटिंग कर रही हैं.

एमपी के बाद अब मुंबई में भी ऐसी ही सख्ती हो सकती है. फिर से मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लौट सकता है, क्योंकि ओमिक्रॉन के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन पर है. इसी खतरे को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कल कोविड टास्कफोर्स के साथ बैठक की. उद्धव ठाकरे करीब 52 दिनों बाद सरकार की मीटिंग में शरीक हुए, क्योंकि खतरा बढ़ता जा रहा है. खबर है कि महाराष्ट्र सरकार भी नए प्रतिबंध लगा सकती है. क्रिसमस और नए साल के जश्न समेत शादियों में लोगों की मौजूदगी पर आज ही नई गाइडलाइन आ सकती है.

दिल्ली में फिर कोरोना के आउट ऑफ कंट्रोल हो जाने का डर

दिल्ली में फिर कोरोना के आउट ऑफ कंट्रोल हो जाने का डर है. दिल्ली में लगातार तीन दिनों से कोरोना के 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं. तो ओमिक्रॉन केस में दिल्ली दूसरे नंबर पर है. ससीएम केजरीवाल ने तैयारियों की समीक्षा की और कहा, ”कोरोना के इस नए खतरे से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है फिर चाहे वो अस्पताल हो, दवाई हो, ऑक्सिजन हो या फिर बेड, लगभग 37 हजार कोविड बेड और 10,594 कोविड आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं. किसी को बेड की कमी न हो. बेड के अलावा पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता है ताकि किसी भी स्थिति में दवाओं की कमी न हो.”

बिरहोरों की नारकीय जिंदगी, बदलती रही सरकारें लेकिन नहीं बदली तो इनकी जिंदगी

बिहार में क्रिसमस नहीं मनाएंगे तेजस्वी, पत्नी राजश्री संग गए दिल्ली, बोले- दो-तीन दिनों में लौटेंगे

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates