Amba Prasad ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात, व्यक्तिगत हस्तक्षेप की रखी मांग

Ranchi: हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई विभत्स घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की।

महिला आयोग को सक्रिय बनाने का भी अनुरोध किया है

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन के नाकामी को देखते हुए अपराध के अनुसंधान को सीबीआई को सौंपने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वासन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस दौरान राज्यपाल से राज्य मे महिला आयोग को सक्रिय बनाने का भी अनुरोध किया है।

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा कि यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी दर्दनाक एवं घृणित है, पुलिस प्रशासन की नाकामी व असंवेदनशीलता आम लोगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

Amba Prasad ने लिखा पत्र

पूर्व विधायक ने महामहीम राज्यपाल को पत्र लिखकर इस घटना पर व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कांड संख्या 42/2026 में मृतका (पीड़िता) के साथ हुए जघन्य अपराध के इतने दिन बीत जाने के बाद भी हजारीबाग पुलिस अपराधियों का कोई सुराग लगाने में विफल रही है। यह स्थिति जिला पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। महिला सम्मान और सुरक्षा का वादा करने वाली राज्य सरकार से जनता न्याय की आस लगाए बैठी है।

हजारीबाग पुलिस की वर्तमान कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है कि या तो वे इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, या फिर वास्तविक तथ्यों को उच्च स्तर तक पहुँचने से रोका जा रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि इतने जघन्य अपराध के दोषियों का पता लगाने में भी पुलिस अब तक असमर्थ रही है। ऐसी व्यवस्था से आम जनमानस का भरोसा डगमगा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा ने इस प्रकरण में अविलंब व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हजारीबाग पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने, संबंधित डीएसपी (DSP) एवं विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उचित जाँच करने, मामले की गंभीरता और स्थानीय पुलिस की विफलता को देखते हुए, इस कांड का अनुसंधान CBI से कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने समेत पीड़िता के परिवार को मुआवजा एवं पुनर्वास प्रदान करने का अनुरोध किया है। महामहिम राज्यपाल महोदय ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देने का भरोसा दिलाया है।

Saffrn

Trending News

14 जिलों में फ्री नेत्र जांच का दूसरा चरण हुआ शुरु,...

पटना : समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का दूसरा चरण सोमवार यानि 30 मार्च को शुरू...

Labour Code के विरोध में मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर जताया...

Jharkhand: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कोड (Labour Code) के विरोध में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सीसीएल...

प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह का मोतिहारी दौरा, LPG व पेट्रोल-डीजल...

मोतिहारी : मोतिहारी पहुंचे खाद्य-आपूर्ति विभाग के प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के...

बंगाल से पटना लौटे प्रभारी मंगल पांडे, कहा- हार रही हैं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह बंगाल के चुनाव प्रभारी मंगल पांडे अभी थोड़ी देर पहले पटना पहंचे हैं। उन्होंने मीडिया से...

श्रेयसी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) में आज बिहार कैबिनेट के मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंची। उन्होंने एनएमसीएच अस्पताल में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img