सियासी उफान के बीच DEPUTY CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान, कहा…

DEPUTY CM

पटना: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा तो कर ही रहे हैं साथ ही सरकार गठन की तैयारी में भी जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के कुछ नेता अभी भी इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं मीडिया में नीतीश कुमार के दल बदलने की चर्चा भी जोरों पर है। इस मामले में अब बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे नेता नरेंद्र मोदी हैं तो बिहार में हमारे नेता नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि हम 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और एक बार फिर उनके नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे। सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर भी हमला किया और कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को 75 प्रतिशत अंक दिया है और जो लोग अफवाह फैला रहे थे वे अब गलत हो गए। इंडिया गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा कि सब फालतू है।

राजधानी PATNA में चली ताबड़तोड़ गोली, पूर्व मुखिया का बेटा…

https://youtube.com/22scope

DEPUTY CM DEPUTY CM DEPUTY CM

DEPUTY CM

Share with family and friends: