और घर के इकलौते चिराग ने दे दी जान, लड़की के चक्कर का…..

रांचीः राजधानी रांची में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला रांची के लालपुर के मुक्ति शरण लेन का बताया जा रहा है जहां किराये में रहने वाले युवक ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृत युवक का नाम आदित्य कुमार उर्फ जिज्ञांश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आदित्य अपने घर का इकलौता चिराग था।

पतरातू का रहने वाला था युवक

जानकारी के अनुसार युवक ने कमरे में ही खिड़की की ग्रिल में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सबसे पहले इसकी जानकारी आदित्य के मकान मालिक ने पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार युवक पतरातू का बताया जा रहा है। वह सरला-बिरला विश्वविद्यालय में पॉलिटेक्निक का छात्र था और लालपुर में रहकर पढ़ाई करता था।

ये भी पढ़ें-मौसम ने ली अंगड़ाई, 15 तक वज्रपात के साथ बारिश के आसार 

परिजनों ने लड़की का चक्कर होने की कही बात

पुलिस ने जांच के दाैरान कमरे से एक सुसाईड नोट बरामद किया है जिसमें युवक ने अपने परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा है कि वे आंसू ना बहाए। इस घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। हालांकि परिजनों के अनुसार आदित्य ने किसी लड़की के प्रेम में पड़कर सुसाइड किया है।

ये भी पढ़ें-क्या इस वेलेंटाईन डे पर चमकेगी आपकी किस्मत, प्यार मिलेगा या फिर….. 

हालांकि पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पुलिस ने कमरे से सुसाईड नोट और युवक का फोन बरामद किया है। पुलिस की जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!