खाद के लिए आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर काटा बवाल, सीओ के हस्तक्षेप से हटा जाम

औरंगाबाद: यूरिया खाद को लेकर पूरे बिहार में हाहाकार मचा है किसान खाद के लिए परेशान है, क्योंकि उसे पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। प्रत्येक दिन किसान खाद के लिए दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं। इफको खाद दुकान पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। खाद की परेशानी ऐसी की समय से इफको बाजार का काउंटर नहीं खुलने पर किसान आक्रोशित हो गए और गया-दाउदनगर मुख्य पथ को जाम कर हंगामा करने लगे। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि किसान सब कुछ उखाड़ फेंकने को तैयार थे। सड़क जाम और हंगामे की सूचना पर अंचलाधिकारी और इंस्पेक्टर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों की उपस्थिति में इफको बाजार का काउंटर खोला गया जिसके बाद किसान शांत जरूर हुए लेकिन किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 72 घण्टे के अंदर इस खाद वितरण में सुधार नहीं हुआ तो किसान उग्र आंदोलन पर विवश होंगे और कृषि पदाधिकारी के साथ आर-पार की जंग होगी।

हर साल इस महीने खाद की होती है किल्लत

इस पूरे मामले पर डीएओ ने किसानों को खेती के टिप्स देते हुए कहा कि 2 एकड़ खेत में एक बोरा खाद और एक कट्ठा खेत में 1 किलो खाद से काम चल जायेगा। इस बात पर किसान डीएओ से नाराज हो गये। किसानों ने कहा कि डीएओ कौन से से कॉलेज से पढ़े हैं कि खाद डालने की जानकारी दे रहें हैं। डीएओ से किसान इस कदर नाराज थे कि इफको बाजार के काउंटर को उखाड़ देंगे। बाद में सीओ ने किसानों को समझाकर शांत कराया।

रिपोर्ट-दीनानाथ

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!