रांची में एक और हत्या: जूते की दुकान में घुसकर आजसू नेता भूपल साव की गला रेतकर हत्या

रांची: भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के ठीक अगले दिन गुरुवार को राजधानी रांची में एक और हत्या की घटना सामने आई। अपराधियों ने पंडरा स्थित रवि स्टील के पास जूते की दुकान में घुसकर दुकानदार एवं आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रातू के चटकपुर निवासी भूपल साव ने हमले के दौरान शोर मचाया था, लेकिन बगल में सत्संग चलने के कारण किसी को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। घटना के बाद जब उनके बेटे दुकान पहुंचे, तब तक बाइक सवार अपराधी फरार हो चुका था।

गंभीर रूप से घायल भूपल साव को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि संभवतः लूटपाट का विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “रांची में अपराधियों ने व्यवसायी भूपल साव की गला रेतकर हत्या कर दी। आखिर कब तक शासन-प्रशासन ऐसे अपराधों पर खामोश रहेगा? जनता डर के साए में जी रही है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो रांची में रहना और व्यवसाय करना मुश्किल हो जाएगा।”

इस हत्या को लेकर पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि वारदात को एक ही अपराधी ने अंजाम दिया है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस अपराधी की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

Saffrn

Trending News

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...

Prashant Bose Funeral Update: 72 घंटे बाद रांची में होगा अंतिम...

माओवादी नेता प्रशांत बोस का 72 घंटे बाद रांची में अंतिम संस्कार, पत्नी के आग्रह पर जिला प्रशासन ने लिया फैसला, जानिए पूरी खबर।Prashant...

Jharkhand LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत से बढ़े खाने के...

झारखंड में कमर्शियल गैस की कमी से ठेले-खोमचे बंद, खाने के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट में मेन्यू कटौती, कई जगह कोयले पर बन रहा खाना।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img