Desk. टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 17 Series, Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3, और AirPods Pro (3rd Gen) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। भारत में इन सभी प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू हो गई है, जबकि सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।
iPhone 17 Series लॉन्च और प्री-बुकिंग डिटेल्स
Apple ने इस बार चार नए iPhone मॉडल पेश किए हैं, जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल है। भारत में Apple Online Store, Apple Retail Stores, Amazon, Flipkart और अधिकृत रिटेलर्स के माध्यम से ये डिवाइसेज उपलब्ध होंगे।
iPhone 17 Series की भारत में कीमत
| मॉडल | स्टोरेज | शुरुआती कीमत (INR) |
|---|---|---|
| iPhone 17 | 256GB | 82900 रुपये |
| iPhone Air | — | 119900 रुपये |
| iPhone 17 Pro | — | 134900 रुपये |
| iPhone 17 Pro Max | — | 149900 रुपये |
ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स
Apple Store ऑफर्स
- 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI
- 5000 रुपये डिस्काउंट (American Express, Axis Bank, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर)
Flipkart ऑफर्स
Flipkart Axis Bank और SBI कार्ड पर 4000 रुपये कैशबैक
AirPods Pro 3 और Apple Watch Series की कीमतें
Apple ने अन्य उत्पादों की कीमत भी जारी की है, जिनकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी।
| प्रोडक्ट | कीमत (INR) |
|---|---|
| AirPods Pro 3 (3rd Gen) | 25900 रुपये |
| Apple Watch Series 11 | 46900 रुपये से शुरू |
| Apple Watch Ultra 3 | 89900 रुपये से शुरू |
| Apple Watch SE 3 | 25990 रुपये |
Highlights


