मधुपुर-धनबाद नई रेलवे लाइन को मंजूरी, सांसद पीएन सिंह ने जताई खुशी

सांसद पीएन सिंह बोले- मोदी सरकार ने जनहित में लिया फैसला

मधुपुर से धनबाद तक बिछेगी नई रेल लाइन

धनबाद : मधुपुर-धनबाद नई रेलवे लाइन- मधुपुर से धनबाद के लिए 65 किमी लम्बी

नई रेल लाइन बिछाने की रेलवे बोर्ड द्वारा मंजूरी दिए जाने पर धनबाद सांसद पीएन सिंह ने

संतोष व्यक्त किया है. इसे मोदी सरकार का जनहित में लिया गया.

पूर्व के कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह काम 50 वर्ष पूर्व हो जाना चाहिए था.

मधुपुर-धनबाद नई रेलवे लाइन: कम होगी गिरिडीह से देवघर की दूरी

धनबाद से गिरिडीह के बीच रेलवे ने मधुपुर से धनबाद तक नई रेल लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है. नई रेल लाइन देवघर जिले के मरगोमुंडा होकर मधुपुर से धनबाद तक बिछेगी. रेलवे ने पावर कॉरिडोर के रूप में झारखंड में पांच नई लाइन बिछाने की तैयारी की है. मधुपुर-धनबाद रेल लाइन इसी परियोजना का हिस्सा है. गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इन परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी रेल मंत्रालय से मांगी थी. रेलवे ने इन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया है. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने प्रत्येक परियोजना की बिंदुवार जानकारी दी है.

dhanbad 1 22Scope News

मधुपुर-धनबाद नई रेलवे लाइन: आमलोगों को मिलेगा फायदा

सांसद धनबाद के गोविंदपुर में निर्मला विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं साइंस एग्जिविशन में शिरकत करने पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब सुरेश प्रभु रेल मंत्री थे, तभी उन्होंने रेलवे सलाहकार समिति में यह प्रस्ताव रखा था. लेकिन रेलवे के अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन उन्होंने प्रयास नहीं छोड़ा. अब 65 किमी लम्बी नई रेल लाइन को मंजूरी मिल गयी है. इससे न सिर्फ आम लोगों को समय की बचत एवं सस्ती रेल सेवा का लाभ मिल पायेगा बल्कि लौह अयस्क, सरिया, कोयला, अभ्रख समेत अन्य खनिज सम्पदाओं ढुलाई में रेलवे को राजस्व का फायदा होगा.

इससे पूर्व विद्यालय परिसर में सांसद का भव्य स्वागत निदेशक फादर अजय तिरु , फादर एलेक्स सिस्टर वंदना की अगुवाई में छात्रों ने किया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो के दौरान बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img