रांची: कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रांची पहुंचे जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें कृषि मंत्री का अतिरिक्त पदभार मिला है जो की एक बड़ा कार्य क्षेत्र है। किसानों के हितों के लिए काम करना है।
उन्होंने कहा कि देश के किसानों के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सीएम के चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री का नाम चुना जाएगा। इसके लिए वह आज या कल छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।



































