हथियारबंद बालू तस्करों ने युवक को मारी गोली

भोजपुर : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव के दियारा इलाके में बालू काटने का विरोध करने पर हथियारबंद बालू तस्करों ने एक युवक को गोली मार दी। हमले में जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में लगी है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है।

घायल युवक महावीर राम ने बताया कि वह गुरुवार की शाम खेत में घास काटने गया था। जब वह घास काटकर वापस लौट रहा था, तभी उसने देखा कि गांव के ही तीन व्यक्ति उसके खेत से बालू काट रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों द्वारा फायरिग कर दी गई। जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

घायल युवक ने बताया कि इसे लेकर बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन भी स्थानीय थाना में दिया गया है। जख्मी महावीर राम ने गांव के ही अरुण नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। अवैध खनन का वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।

कोईलवर थाना इंचार्ज ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा कुछ व्यक्तियों के खिलाफ लिखित आवेदन भी दिया गया है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img