हथियारबंद बालू तस्करों ने युवक को मारी गोली

भोजपुर : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव के दियारा इलाके में बालू काटने का विरोध करने पर हथियारबंद बालू तस्करों ने एक युवक को गोली मार दी। हमले में जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में लगी है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है।

घायल युवक महावीर राम ने बताया कि वह गुरुवार की शाम खेत में घास काटने गया था। जब वह घास काटकर वापस लौट रहा था, तभी उसने देखा कि गांव के ही तीन व्यक्ति उसके खेत से बालू काट रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों द्वारा फायरिग कर दी गई। जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

घायल युवक ने बताया कि इसे लेकर बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन भी स्थानीय थाना में दिया गया है। जख्मी महावीर राम ने गांव के ही अरुण नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। अवैध खनन का वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।

कोईलवर थाना इंचार्ज ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा कुछ व्यक्तियों के खिलाफ लिखित आवेदन भी दिया गया है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...