आगमन-विदाईः 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का आखिरी दिन

नई दिल्ली : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी.

उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

जबकि आज रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का आखिरी दिन है.

25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का शपथ लेंगी.

सोमवार सुबह 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह होगा जिसमें

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे.

इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा और समारोह के समापन के बाद वे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी. जहां उन्हें इंटर सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और विदा होने वाले राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. गुरुवार को ही मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुई हैं. वे राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

रविवार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का आखिरी दिन है जिसकी शुरुआत उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट जाकर किया. उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. शाम 07 बजे वे देश को संबोधित करेंगे.

सांसदों को किया संबोधित

इससे पहले शनिवार को विदाई समारोह में संसद के सेंट्रल हॉल से उन्होंने सांसदों को संबोधित किया. उन्होंने अपने कार्यकाल के विभिन्न अवसरों को याद किया. उल्लेखनीय है कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पूरा होने की वजह से रामनाथ कोविंद संसद के सेंट्रल हॉल से विदाई लेने वाले आखिरी राष्ट्रपति हैं.

द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, उद्धव ठाकरे ने किया एलान

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img