Mahashivaratri पर दिखी आस्था और भक्ति की अद्भुत छटा, राज्यपाल और सीएम ने उतारी आरती..

महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) पर दिखी आस्था और भक्ति की अद्भुत छटा। महादेव की बारात में मिट गईं आम व खास की दूरियां। महाशिवरात्रि महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब। 29 स्थानों से मनोहारी झांकियों के साथ आईं शोभा यात्राएं। राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने उतारी झांकियों की आरती।

पटना: महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के अवसर पर बुधवार को श्रद्धा-भक्ति और आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भोले बाबा की बारात में आम और खास की दूरियां मिट गईं। हर हर महादेव की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। अवसर था श्री श्री महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में खाजपुरा शिव मंदिर के पास आयोजित महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) महोत्सव का। देर शाम शहर के 29 स्थानों से निकलीं शोभा यात्राएं बारी-बारी से समारोह स्थल के पास पहुंचीं।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, संजय सरावगी, सांसद संजय जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, समिति के संयोजक सह विधायक डॉ संजीव चौरसिया व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने आरती उतारकर मनोहारी झांकियों का अभिनंदन किया। पूरे आयोजन के दौरान शिवभक्तों का उत्साह देखते बन रहा था।

IMG 20250226 WA0115 22Scope News

Mahashivaratri – ललाट पर त्रिपुंड का तिलक और सिर पर कलश

इससे पहले शहर के अलग-अलग स्थानों से गाजे-बाजे के साथ विभिन्न स्वरूपों में झांकियों के साथ शोभा यात्राएं निकलीं। इनमें महिलाओं-युवाओं की अच्छी-ख़ासी भागीदारी रही। ललाट पर त्रिपुंड का तिलक और सिर पर कलश लिए महिलाएं, गले में भगवा पट्टा लगाए युवक महादेव के जयकारे लगा रहे थे। कानपुर, लखनऊ, धनबाद, हजारीबाग से आई झांकियों में शिव-पार्वती विवाह, भूत-पिशाचों की बारात और महाकुंभ में महादेव की प्रतिकृति को दर्शाया गया था।

ब्रह्मकुमारी की शोभा यात्रा सबसे पहले पहुंची, सीएम ने उतारी आरती

सबसे पहले शेखपुरा से प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शोभा यात्रा पहुंची। उस समय मुख्यमंत्री मंच पर ही मौजूद थे। उन्होंने झांकी की आरती उतारी और यात्रा में आए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ब्रह्मकुमारी जीवंत झांकी में कैलाश पर्वत पर शिवलिंग का ध्यान करते महादेव दिखे जिनकी जटा से जल का अविरल प्रवाह हो रहा था। बाद में राज्यपाल ने भी झांकियों की आरती उतारी।

Mahashivaratri शोभा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा

शोभा यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। शिव बारात में शामिल होने और पुनीत अवसर का साक्षी बनने के लिए लोगों में जबर्दस्त उमंग दिख रहा था। शाम 5 बजे से शोभा यात्राओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। शोभा यात्राओं का स्वागत सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया कर रहे थे। अभिनंदन के बाद शोभा यात्रा समितियों को मोमेंटो, मेडल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भी बांटे गए। पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया साइट्स पर सीधा प्रसारण किया गया। आमजन की सुविधा के लिए समारोह स्थल के पास 6 एलईडी स्क्रीनें भी लगाई गईं थीं।

मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती से लोग भावविभोर

समारोह स्थल पर तीन मंच बने थे। 60 फीट लंबे मुख्य मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, धर्माचार्य व अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। दूसरे मंच पर कलाकारों की टोली मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती कर रही थी। भव्य आरती देख लोग भावविभोर नजर आए। तीसरे मंच पर गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत हुई।

IMG 20250226 WA0111 scaled 22Scope News

कलाकारों ने शिव महिमा से जुड़े गीतों की प्रस्तुति की। इस दौरान लोग भी भक्ति रस की गंगा में बहते रहे। तांडव नृत्य ने तो भक्तों का मन ही मोह लिया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, बेली रोड पर श्रद्धालुओं का रेला लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस-प्रशासन की टीम को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी। वैसे उनकी सहायता के लिए एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड पूरे समय मुस्तैद रहे।

Mahashivaratri – शिव के ठिकाने पर जाने को आतुर दिखे महादेव के दीवाने

खाजपुरा शिव मंदिर में Mahashivaratri को लेकर सुबह चार बजे से ही भोले बाबा की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 5 बजे मंदिर का पट खुलने के बाद पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतार में जलार्पण किया। शाम 6 बजे मंदिर के पट बंद कर दिये गए। रात 9 बजे तक साफ-सफाई के बाद शृंगार, रुद्राभिषेक और शिव-पार्वती विवाह की तैयारी शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। यहां मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग स्थापित है।

Mahashivaratri महोत्सव में ये भी रहे मौजूद

Mahashivaratri महोत्सव समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नागेंद्र, दिल मणि देवी, उषा विद्यार्थी, जगन्नाथ ठाकुर, अरविंद शर्मा, अभिनंदन समिति के सदस्य प्रभात कुमार सिन्हा, विवेक सिन्हा, जयप्रकाश पुनील, पंकज कुमार, गणेश कुमार, अविनाश, प्रवीण, कुणाल, करण, रंजीत भी उपस्थित रहे। समिति के संयोजक डॉ संजीव चौरसिया ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  BJP निपटा देगी सीएम नीतीश को, RJD सांसद ने कहा ‘दिखा दी हैसियत’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...