पटना विश्वविद्यालय का हॉस्टल अराजक तत्वों का बना है बसेरा – अशोक चौधरी

जहानाबाद : जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के प्रचार में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे। उन्होंने पटना में हुई हर्ष कुमार की हत्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। इस घटना में शामिल चाहे जो भी हो उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी। अशोक चौधरी ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय का हॉस्टल अराजक तत्वों का जमावड़ा बन गया है। कई लोग नाम बदल बदल कर हॉस्टल में रह रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों की जांच होनी चाहिए इसके लिए मैंने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भी बात की है।

GOAL Logo page 0001 27 22Scope News

इसके अलावा पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा से मेरी बात हुई है। अशोक चौधरी ने साफतौर पर कहा कि चार-पांच दिनों के अंदर घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हर्ष कुमार के संबंध में उन्होंने बताया कि हर्ष कुमार बेहद ही सालिन लड़का था, मेरे परिवार से उसकी नजदीकी थी। मेरे दामाद का वह दोस्त था। जिस तरह से बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या की गई है। इस घटना का हम तीव्र निंदा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि घटना के दिन हॉस्टल के अंदर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें शराब पीकर कुछ लोग कार्यक्रम के अंदर जाना चाह रहे थे और उन लोगों को रोकने का प्रयास हर्ष कुमार कर रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी है। लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हर्ष कुमार की हत्या कर दी है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस की छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- अब भारत डरता नहीं दहाड़ता है

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img