विधानसभा चुनाव Result Live : अबतक के रूझानों में साल 2010 को भी पार कर गई NDA गठबंधन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना हो रही है और अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए करीब 200 पार करती नजर आ रही है। अब देखना ये है कि बिहार के ‘सियासी किले’ पर किसका कब्जा हो पाता है। यहां पर गौर करने वाली बात ये भी है कि अबतक आए नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी तो नीतीश कुमार की जदयू सबसे बड़ी के तौर पर आगे बढ़ रही है।

चुनाव आयोग का आंकड़ा

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 208 सीटों पर पार करती नजर आ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन की बात करें तो 28 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। वहीं पार्टी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 96, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 81, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) 4 पर सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 24, कांग्रेस 2, सीपीआआ एम 1, सीपीएम 1, वीआईपी 0 और आईआईपी 0 सीट पर है। वहीं एआईएमआईएम छह और बीएसपी एक सीट पर बढ़त बनायी हुई है। जन सुराज पार्टी को खाता नहीं खुला है।

NDA गठबंधन 2010 में 206 तो 2025 में 207 पर आगे

दरअसल, 2010 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में केवल भाजपा और जदयू एक साथ चुनाव लड़ी थी। जिसमें भाजपा ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें 91 सीटें जीती थे जबकि जदयू 141 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 115 सीटें हासिल की थी। दोनों पार्टियों ने मिलकर 243 में से 206 सीटें जीती थी। वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में पांच दल शामिल हैं। भाजपा 101 सीटों में से 92 पर आगे हैं, जदयू 101 सीटों में से 83 पर आगे है, लोजपा (रामविलास) 29 सीटों में से 19 पर आगे है, हम छह सीटों में से पांच पर आगे है और रालोमो छह सीटों में से चार पर आगे है।

2010 Ele 22Scope News

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव Result Live : RJD हाफ, VIP साफ, कांग्रेस को तो ‘पंजा’ भी नहीं मिला, डबल सेंचुरी की ओर NDA

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...