सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन समापन भाषण दिया। इस भाषण में CM Hemant ने सरकार द्वारा किए गए कामों को पटल पर रखा। CM Hemant ने कहा-
हमारे वित्तीय प्रबंधन को नीति आयोग भी मान रही है,13 वें स्थान से हम तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं। हमने पहले भी कहा है हम जो कहते है वो करते हैं अपने आत्म विश्वास के साथ कह रहा हूं झारखंड झुका नहीं है रुका नहीं है।
आपको मालूम होगा मेरे सरकार में आने से पहले गिने चुने लोगों को पेंशन मिलता था आज 36 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन मिल रहा है। यह केवल योजना नहीं एक संवेदनशील शासन है। महिला शाहसक्तिरण की आज पूरे देश में चर्चा हो रही है, 50 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।
इस बार के बजट में सबसे अधिक बजट महिलाओं और बच्चों के लिए ही रखा है। सही राजनीति यही है कि जिनके लिए काम कर रहे हैं तो उनको सीधे उससे जोड़िए। आज झारखंड की महिलाओं को सिर्फ योजना का लाभ नहीं मिल रहा है बल्कि आज वो निर्णय लेने की क्षमता रखती है। ये योजना एक मिल का पत्थर साबित होगी।
खबर अपडेट की जा रही है….


