रिकॉर्ड आवेदन ने तोड़े सभी आंकड़े, डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालयों में एक लाख से ज्यादा आवेदन

पटना : बिहार में मौजूद 91 डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए कुल 19 हजार 829 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें कक्षा-1 के लिए 14 हजार 459 एवं कक्षा-6 के लिए पांच हजार 370 आवेदन शामिल थे। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यह संख्या बढ़कर कुल एक लाख तीन हजार 195 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें कक्षा-1 के लिए 59 हजार 453 एवं कक्षा-6 के लिए 43 हजार 742 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में पांच गुणा अधिक दर्ज की गई है।

कक्षा-6 में नामांकन के लिए दिनांक 22 फरवरी को राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया – विभाग

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा-6 में नामांकन के लिए दिनांक 22 फरवरी को राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 20 हजार 418 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। 268 रिक्त सीटों के विरुद्ध चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम दिनांक 16 मार्च को विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। वहीं कक्षा-1 में नामांकन के लिए नौ मार्च से 14 मार्च के बीच ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। लॉटरी के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षाओं का नियमित संचालन एक अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा।

अतिरिक्त विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निर्धारित डीबीटी राशि भी उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से पूरी तरह निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित आवास, स्मार्ट एवं डिजिटल कक्षाएं, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, खेलकूद की समुचित व्यवस्था, पौष्टिक भोजन एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निर्धारित डीबीटी राशि भी उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है।

यह भी पढ़े : डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर रिकॉर्ड आवेदन

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...