Patna- बीपीएससी के नये अध्यक्ष- राज्यपाल ने 1987 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष मनोनित किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है. अतुल प्रसाद कई विभागों में प्रधान सचिव रह चुके हैं. बता दें, आरके महाजन का कार्यकाल खत्म होने के बाद बीपीएससी को अब नया चेयरमैन मिल गया है.
यहां बता दें कि बीपीएससी ने आज ही 66वीं बीपीएससी का रिजल्ट भी जारी कर किया है. इस बार बीपीएससी की परीक्षा में 685 अभ्यर्थियों का फाइनल सलेक्शन हुआ है. वैशाली के सुधीर कुमार बीपीएससी के टॉपर बने हैं वहीं अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श सेकंड टॉपर और मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा थर्ड टॉपर बने हैं.







