रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कांग्रेस भवन में अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने वीर शहीदों के चित्र पर माला अर्पित करके उनकी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, उज्ज्वल तिवारी आदि मौजूद थे।







