शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी : बिहार सरकार के शराब बंदी के निर्णय को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. बता दें कि कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी जागरूकता अभियान प्रभात फेरी के माध्यम से चला रहे हैं. मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कमला बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली.

sitamadhi2 22Scope News

विद्यालय के मुख्य द्वार से कुमार चौक संतोषी चौक शंकर चौक बड़ी बाजार से लेकर मर्यादा पथ होते हुए प्रभात फेरी निकालकर शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक किया. प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने बिहार को शराब मुक्त बनाने का संकल्प लिया. मौके पर मौजूद विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद होदा ने कहा कि बिहार सरकार के शराबबंदी के संकल्प को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं. छात्राएं भी अपने घर के आस-पास के लोगों को शराब का सेवन न करने को लेकर जागरूक करेंगी.

रिपोर्ट : अमर नाथ सहगल

वैक्सीनेशन अभियान : आज से शुरू हुआ 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...