हेमंत सरकार के तुगलकी फरमान पर भड़के बाबूलाल-JSSC CGL परीक्षा में इंटरनेट बंद करना अव्यवहारिक और हास्यास्पद है…

Ranchi : राज्य सरकार के द्वारा JSSC CGL परीक्षा को देखते हुए दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद किये जान के बाद झारखंड में सियासत गर्म हो गई है। इस निर्णय को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सरकार द्वारा झारखंड में दो दिनों तक सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक इंटरनेट बंद किए जाने का निर्णय अव्यवहारिक और हास्यास्पद है।

JSSC CGL : लोगों के काम-धंधे राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि हेमंत जी, JSSC CGL परीक्षा में परीक्षा देने के लिए कई राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इंटरनेट बंद कर देने के फैसले के बाद दूसरे राज्यों से आए अभ्यर्थियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट हमारी दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है।

वाू min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Khunti : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, रिमिक्स फॉल में डूबने से युवक की मौत… 

बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर बैंकिंग कार्यों तक, सरकारी दफ्तरों से लेकर गांवों के प्रज्ञा केंद्रों तक…स्कूल, कचहरी, अस्पताल, मकान, दुकान, सड़क यातायात, रेल सेवा, हवाई सेवा, इंटरनेट हर जगह की जरूरत बन चुका है। आपके द्वारा इंटरनेट बंद किए जाने के निर्णय से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के काम-धंधे प्रभावित हो रहे हैं, राज्य की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है।

JSSC CGL : लोगों के घरों से बाहर निकलने पर ही पाबंदी लगा दीजिए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि हेमंत जी, सिर्फ इंटरनेट पर ही पाबंदी क्यों लगा रहे हैं ? लोगों के घरों से बाहर निकलने पर ही पाबंदी लगा दीजिए, बाजार बंद करा दीजिए, कर्फ्यू की घोषणा कर दीजिए। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बिना पूर्व सूचना के अचानक से देर रात इंटरनेट बंद करने का मूर्खतापूर्ण फैसला वापस लीजिए। जनता समझ चुकी है कि आपके पास कदाचारमुक्त परीक्षा कराने की क्षमता ही नहीं है।

ये भी पढ़ें-JSSC-CGL परीक्षा में यदि गलती से भी कोई गलती करेगा तो-सीएम हेमंत सोरेन का सख्त हिदायत… 

याद रखिए, जिन सलाहकारों की वजह से आप 5 माह के होटवार प्रवास से वापस आए हैं, वही सलाहकार आपको जगहंसाई का पात्र बनाने और आपसे एक के बाद तुग़लकी फ़ैसले करवा कर आपको रसातल में पंहुचाने पर तुले हुए हैं। आपसे अनुरोध है कि JSSC CGL परीक्षा का पेपर लीक रोकने के नाम पर इंटरनेट बंदी के बेतुके और असंवैधानिक तुगलकी फरमान को अविलंब वापस लीजिए।

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...